फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   मलेशिया में नौकरी दिलाने के नाम पर कांग्रेसी नेता ने ठगे लाखों रुपये

मलेशिया में नौकरी दिलाने के नाम पर कांग्रेसी नेता ने ठगे लाखों रुपये

Tue, 16 Jan 2018 12:14 AM IST
Updated Tue, 16 Jan 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
मलेशिया में नौकरी दिलाने के नाम पर कांग्रेसी नेता ने ठगे लाखों रुपये
लक्सर। विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर एक कांग्रेसी नेता ने क्षेत्र के तीन युवकों से पौने तीन लाख रुपये ऐंठे और मलेशिया भेज दिया, लेकिन तीनों को कहीं नौकरी नहीं मिली। वीजा में कमी होने पर एक युवक को जेल जाना पड़ा। किसी तरह तीनों युवक वापस भारत पहुंचे और लक्सर कोतवाली पुलिस को घटना से अवगत कराया। तहरीर पर पुलिस ने आरोपी नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सुल्तानपुर निवासी आरिफ कुछ दिन से नौकरी की तलाश में भटक रहा था। इसी बीच उसकी मुलाकात लक्सर निवासी एक कांग्रेसी नेता से हुई। उक्त नेता ने आरिफ को विश्वास दिलाया कि उसकी मलेशिया में एक कंपनी में अच्छी जान पहचान है वह उसमें उसकी 40-45 हजार रुपये प्रतिमाह नौकरी लगवा सकता है। इसके बदले नेता ने उससे 90 हजार रुपये देने की बात कही। सौदा तय होने पर आरिफ, उसके साथी नौशाद और हैदर ने 90-90 हजार रुपये नेता को दे दिए। कुछ दिन बाद नेता ने तीनों युवकों को 13 दिन का टूरिस्ट वीजा देकर मलेशिया भेज दिया। तीनों जैसे ही मलेशिया एयरपोर्ट पर उतरे तो वहां की पुलिस ने वीजा में कमी होने की बात कहते हुए नौशाद को गिरफ्तार कर लिया और दो दिन जेल में रखने के बाद भारत भेज दिया। हैदर व आरिफ को भी मलेशिया की किसी कंपनी में काम नहीं मिला। 13 दिन का वीजा खत्म होने पर मलेशिया सरकार ने उन्हें भी भारत भेज दिया। तीनों युवकों ने घर पहुंचकर परिजनों को उक्त कांग्रेसी नेता की हरकतों से अवगत कराया। परिजनों ने नेता से रकम वापस करने की मांग की, लेकिन नेता ने पैसे नहीं दिए और दोबारा पैसे मांगने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। इसके बाद आरिफ ने सोमवार को कोतवाली पहुंचकर आरोपी नेता के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाल टीएस राणा ने बताया कि तहरीर पर उस्मान निवासी लक्सर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed