फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   दुकान में घुसकर तोड़फोड़, दुकानदार पर हमला

दुकान में घुसकर तोड़फोड़, दुकानदार पर हमला

Mon, 29 Apr 2019 11:19 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
दुकान में घुसकर तोड़फोड़, दुकानदार पर हमला
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

करीब एक दर्जन युवकों ने बीटी गंज स्थित एक दुकान में घुसकर दुकानदार से मारपीट कर दी। इतना ही नहीं युवकों ने दुकान में तोड़फोड़ भी कर दी। मारपीट से बाजार में अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों को देख युवक फरार हो गए। दुकानदार ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित बीटी गंज में गुरुद्वारा रोड पर शहनवाज की नावल्टी चूड़ी केंद्र के नाम से दुकान है। सोमवार को करीब एक दर्जन युवक उनकी दुकान पर पहुंचे और गाली गलौज कर दी। आरोप है कि विरोध करने पर युवकों ने दुकानदार से मारपीट की और दुकान में तोड़फोड़ कर दी। शोर मचाने पर आसपास के दुकानदार भी मौके पर जमा हो गए। कुछ दुकानदारों ने विरोध किया तो युवकों ने उनके साथ भी अभद्रता की। इसके बाद युवक जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। दुकानदार ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। साथ ही बताया कि दुकान में करीब 35 हजार का नुकसान हुआ है। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। साथ ही आसपास के दुकानदारों से भी जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed