{"_id":"5c23c44abdec2256f436842d","slug":"51545847882-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबारी के गल्ले से 20 हजार की नकदी उड़ाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कारोबारी के गल्ले से 20 हजार की नकदी उड़ाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
कारोबारी की दुकान पर काम करने वाले एक युवक ने गल्ले से 20 हजार रुपये चोरी कर लिये। कारोबारी को गल्ले में रकम नहीं मिली तो उसके होश उड़ गए। कारोबारी ने अपने कर्मचारी से पूछताछ की तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। कारोबारी की सूचना पर पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस ने पास में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली तो आरोपी युवक की हरकत नजर आई।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित मेन बाजार में फईम इलेक्ट्रोनिक की दुकान है। कारोबारी मंगलवार की सुबह अपने कर्मचारी को चाबी देकर दुकान खोलने को कहा और किसी काम से बाहर चला गया। इधर, आरोपी युवक ने अस्वस्थ्य होने की बात कहकर एक अन्य युवक को चाबी देकर दुकान खुलवाने की बात कही। शाम को कारोबारी लौटकर दुकान पहुंचा तो युवक घर जाने की बात कहकर चला गया। इस बीच कारोबारी ने अपना गल्ला खोला तो 20 हजार रुपये गायब थे। उसने पूछताछ की तो वह घबराकर बहाने बनाने लगा। कारोबारी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवक को पूछताछ के लिए कोतवाली ले आई। पुलिस ने दुकान के पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले, जिसमें युवक दुकान खोलते नजर आ रहा है। जबकि दूसरा युवक नजर नहीं आ रहा है। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।