{"_id":"5c169049bdec2253b0113aa9","slug":"51544982601-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस वेल्डिंग का सिलिंडर फटा, चार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैस वेल्डिंग का सिलिंडर फटा, चार घायल
Updated Sun, 16 Dec 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर
कस्बे के बालावाली तिराहे पर शनिवार की शाम तेज धमाके के साथ गैस वेल्डिंग का सिलिंडर फट गया। सिलिंडर से निकले लोहे के टुकड़े चार लोगों पर जा लगे। इससे वे घायल हो गए। घायलों को स्थानीय ग्रामीणों ने निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां से उनकी हालत नाजुक देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई।
लक्सर कस्बे के बालावाली तिराहे पर सरदार सुखदेव सिंह की स्पेयर पार्ट्स की दुकान है। उसी के बराबर में उन्होंने कार ठीक करने का गैराज भी खोल रखा है। कारों पर गैस वेल्डिंग के लिए दुकान के बाहर ही एक बड़ा गैस सिलिंडर रखा हुआ है। शनिवार की शाम करीब साढ़े छह बजे गैराज पर वेल्डिंग का काम करते समय गैस वेल्डिंग का सिलिंडर अचानक तेज धमाके के साथ फट गया। सिलिंडर फटने से गैराज में काम कर रहे मजदूरों और पास की दुकानों में सब्जी खरीद रहे लोगों को सिलिंडर से टूटे लोहे के टुकड़े जा लगे। इसी बीच बाजार में धमाका होने की खबर सुनने के बाद आसपास के दुकानदार भी मौके की ओर दौड़ पड़े। स्थानीय निवासियों ने घायलों को पास के निजी नर्सिंग होम में पहुंचाया। जहां हालत नाजुक होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और दुकानदारों से जानकारी जुटायी। एसएसआई रविंद्र शाह ने बताया कि सिलिंडर फटने से मंजीत कौर, प्रह्लाद निवासी नगला खिताब, साधुराम निवासी गाधारोणा और परवेज निवासी नरोजपुर घायल हो गया। साधुराम की हालत नाजुक बताई जा रही है।
धूल का गुबार देखकर सहम उठे लोग
गैस वेल्डिंग का सिलिंडर फटने से उठे उड़े धूल के गुबार को देखकर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद लोग डरकर वहां से भाग निकले। इस हादसे से पहले रुड़की क्षेत्र में भी कबाड़ी की दुकान में विस्फोट होने जैसे कई हादसे हो चुके हैं। शनिवार की देर शाम सुखदेव के गैराज में गैस वेल्डिंग का सिलिंडर फटने से आसपास के लोग अनहोनी की आशंका से सहम उठे। कुछ देर बाद जब उन्हें माजरा समझ आया। उसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
...तो प्रेशर बनने पर फटा सिलिंडर
गैस वेल्डिंग मशीन में गैस बनाने के लिए कारवेट और पानी के मिश्रण को मशीन के गैस चैंबर में बंद कर दिया जाता है। इससे निकलने वाली गैस को इकट्ठा कर उसे वेल्डिंग के काम में लाया जाता है। रासायनिक क्रिया के चलते उक्त मशीन में इकट्ठा होने वाली गैस जब मशीन की कैपेसिटी से कहीं अधिक पहुंच जाती है तो वेल्डिंग मशीन एक धमाके के साथ फट जाती है। कई दुकानदार इस मशीन का मीटर खराब होने के बाद ठीक नहीं कराते। इससे सिलिंडर में गैस के दबाव का पता नहीं चलता। इसके चलते मशीन की गैस एकत्र करने वाली सिलिंडर फट जाता है।
गैस वेल्डिंग करने वालों की होगी जांच
लक्सर। ऑक्सीजन सिलिंडर, कारवेट की व्यवस्था, वेल्डिंग की रॉड और एक ठेला गाड़ी को मिलाकर सात हजार रुपये में वेल्डिंग की यह दुकान तैयार हो जाती है। इन दुकानों के बारे में न तो पुलिस पूछताछ करती है और न ही जिला प्रशासन। भीड़भाड़ वाले इलाके और हाईवे के किनारे इस तरह की कई दुकानें दिख जाती हैं। शनिवार की घटना के बाद भी प्रशासन नहीं जागा। रविवार को भी धड़ल्ले से अवैध रूप से गैस वेल्डिंग करने वाले अपने काम में व्यस्त थे। एसडीएम कौस्तुभ मिश्र का कहना है कि लक्सर तहसील क्षेत्र में जहां जहां भी अवैध रूप से गैस वेल्डिंग का काम किया जा रहा है, उन लोगों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने इस बाबत लक्सर खाद्य आपूर्ति निरीक्षक व लक्सर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को तत्काल कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
यहां यहां होती है गैस वेल्डिंग
लक्सर। हरिद्वार रोड मोहल्ला, रुड़की रोड तिराहा, गोवर्धनपुर रोड मोहल्ला, रायसी, सुल्तानपुर, खानपुर, बसेड़ी, बहादरपुर अड्डा तक आधा दर्जन से ज्यादा स्थानों पर हाईवे किनारे ही गैस वेल्डर ठेला गाड़ी लगाए देखे जा सकते हैं। इसके अलावा भी बगैर किसी अनुमति के अवैध रूप पर ज्वलनशील पदार्थ से वेल्डिंग का यह कारोबार चल रहा है।