फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   भाजपा खेमे के समिति डायरेक्टर का अपहरण

भाजपा खेमे के समिति डायरेक्टर का अपहरण

Wed, 18 Jul 2018 10:20 PM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
भाजपा खेमे के समिति डायरेक्टर का अपहरण

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
रुड़की। भाजपा खेमे के नवादा सहकारी समिति के चुनाव में निर्विरोध घोषित डायरेक्टर को कार सवार कुछ युवक अपने साथ ले गए। इस मामले में केस दर्ज कराने के लिए एक भाजपानेता रात दो बजे तक थाने में डटे रहे। इस मामले में एक विधायक के बेटे का नाम आने और भाजपा के प्रभावशाली नेता के केस दर्ज कराने के लिए दबाव बनाने पर पुलिस असहाय दिखी।

भगवानपुर विधानसभा क्षेत्र में सहकारी समिति के चुनाव को लेकर भाजपा व कांग्रेस अपने-अपने प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए जोर लगा रहे हैं। मंगलवार को नवादा सहकारी समिति के डायरेक्टर पद पर भाजपा खेमे की ओर से हल्लू माजरा गांव निवासी करम सिंह निर्विरोध चुने गए। इस बीच नवनियुक्त डायरेक्टर को कुछ युवक कार में बैठाकर ले गए। इसकी सूचना मिलते ही भाजपा के एक प्रभावशाली नेता रात में ही थाने जा पहुंचे और एक विधायक के बेटे समेत उसके कुछ दोस्तों पर केस दर्ज करने का दबाव बनाने लगे। इस दौरान डायरेक्टर के बेटे की ओर से भी थाने में तहरीर दी गई। पुलिस अधिकारियों ने डायरेक्टर की तलाश के लिए पुलिस टीम लगाई और उनके मोबाइल की लोकेशन भी खंगाली। एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने बताया कि थाने पहुंचे नवनिर्वाचित डायरेक्टर के बेटे ने बयान दिया कि उसके पिता को उठाकर ले जाने के बारे में वह स्पष्ट नहीं है। उसने यह भी कहा कि विधायक के बेटे की शिकायत को लेकर उस पर दबाव बनाया गया था। जिसके चलते उसने तहरीर में विधायक के बेटे का नाम लिख दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed