{"_id":"5aca645d4f1c1bdd618b62e2","slug":"51523213405-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीम की पैसा डालने वाली एजेंसी ने दर्ज कराया 25 लाख की लूट का मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीम की पैसा डालने वाली एजेंसी ने दर्ज कराया 25 लाख की लूट का मुकदमा
Updated Mon, 09 Apr 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
रुड़की। एटीएम में पैसा डालने वाली कंपनी से हुई 25 लाख की लूट के मामले में एजेंसी के अधिकारियों की ओर से दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।
शनिवार को बीएसएम चौक पर दिनदहाड़े दो बाइक सवारों ने एटीएम में पैसा डालने आई टीम के सुरक्षा कर्मी शकील अहमद पर गोलियां दाग कर 25 लाख रुपए लूट कर ले गए थे। पुलिस ने मामले की जानकारी करने के लिए एजेंसी के अधिकारियों को भी हिरासत में ले लिया था। देर शाम तक उनसे पूछताछ की गई थी। पुलिस ने सिक्योर ब्लू कंपनी के कस्टोडियन विरेंद्र रावत की तहरीर पर दो अज्ञात बाइक सवार बदमाशों पर एजेंसी के 25 लाख रुपए लूटने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिसमें बताया गया कि शनिवार की दोपहर को कंपनी के कस्टोडियन सचिन, ड्राइवर अमित व सुरक्षाकर्मी शकील अहमद के साथ बीएसएम तिराहे के पास एक्सिस बैंक के एटीएम में पैसा डालने के लिए आए थे। जैस ही उनका सुरक्षा कर्मी वैन से पैसों से भरा बैग लेकर एटीएम की और बढ़ा तो दो बाइक सवार बदमाशों ने उनके सुरक्षाकर्मी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर बैग लूट कर फरार हो गए। जिसमें 25 लाख रुपए था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। कमल कुमार लुंठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।