{"_id":"5aa81b974f1c1bb3758b5550","slug":"51520966551-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेस्ट हाउस पर पुलिस का छापा, देह व्यापार के आरोप में गेस्ट हाउस संचालक समेत दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गेस्ट हाउस पर पुलिस का छापा, देह व्यापार के आरोप में गेस्ट हाउस संचालक समेत दो गिरफ्तार
Updated Wed, 14 Mar 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिरान कलियर। पुलिस ने मंगलवार को एक गेस्टहाउस में छापा मारकर एक महिला और दो पुरुषों को देह व्यापार के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों के साथ-साथ गेस्टहाउस संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
मंगलवार शाम कलियर पुलिस और मानव तस्कर विरोधी सेल की टीम को सूचना मिली कि सोहलपुर रोड स्थित एक गेस्टहाउस में सेक्स रैकेट चल रहा है। इस पर मानव तस्कर विरोधी सेल के प्रभारी अनिल जोशी और कलियर थाना प्रभारी देवराज शर्मा ने सानिया गेस्टहाउस में छापा मारा। कमरे से एक महिला और दो पुरुष आपत्तिजनक हालत में मिले। इस पर पुलिस ने गेस्टहाउस संचालक समेत चारों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया। महिला बिजनौर की रहने वाली है। थाना प्रभारी देवराज शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आमिर खान निवासी बुकराड़ा, थाना बाबरी, शामली और अरशद निवासी बसेली, गजरौला, अमरोहा और गेस्टहाउस संचालक मुस्तफा निवासी महमूदपुर कलियर सहित पकड़ी गई महिला के खिलाफ देह व्यापार का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि रजिस्टर कब्जे में लेकर गेस्टहाउस सीज करने के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेज दी है। टीम में थाना प्रभारी देवराज शर्मा, मानव तस्करी विरोधी दस्ते के प्रभारी अनिल जोशी, उपनिरीक्षक प्रियंका, आरक्षी अजित तोमर, विपेंद्र रावत, सुषमा, नंदकिशोर और संजीव शामिल रहे।