फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   गोली मारने की सूचना पर दौड़ी पुलिस, जानकारी झूटी निकली सूचना

गोली मारने की सूचना पर दौड़ी पुलिस, जानकारी झूटी निकली सूचना

Sun, 24 Mar 2019 11:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
गोली मारने की सूचना पर दौड़ी पुलिस, जानकारी झूटी निकली सूचना
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर। शनिवार की रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर देने की सूचना मिलते ही पुलिस के होश उड़ गए। जानकारी मिलने के बाद सीओ और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। जांच पड़ताल के दौरान सूचना झूठी निकली। सूचना देने वाले का मोबाइल नंबर भी स्विच ऑफ मिला।
विज्ञापन

शनिवार की आधी रात किसी अनजान व्यक्ति ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर सूचना दी कि लक्सर कस्बे के गोवर्धनपुर रोड मोहल्ले में दो साथी शराब पी रहे थे, लेकिन इसी बीच एक साथी ने अपने दूसरे साथी की शराब के नशे में गोली मारकर हत्या कर दी। फोन करने वाले ने बताया कि उसका शव गोवर्धनपुर रोड मोहल्ले में ही पड़ा है। कंट्रोल रूम में सूचना प्रसारित होते ही लक्सर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंच पुलिस क्षेत्राधिकारी राजन सिंह, कोतवाल वीरेंद्र सिंह नेगी, एसएसआई रणवीर सिंह चौहान, दारोगा खेमेन्द्र सिंह गंगवार ने मामले की जांच पड़ताल की। पुलिस ने सूचना में बताए गए घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया, लेकिन इस दौरान पुलिस को कोई भी अहम सुराग हाथ नहीं लगा। पुलिस ने आसपास के लोगों से भी गोली चलने की बाबत जानकारी ली, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। पुलिस ने कंट्रोल रूम में सूचना देने वाले व्यक्ति के मोबाइल नंबर पर फोन करके घटना की बाबत जानकारी चाही तो उक्त व्यक्ति का फोन बंद मिला। घंटों पड़ताल के बाद पुलिस वापस लौट आई। पुलिस क्षेत्राधिकारी राजन सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी देने वाले युवक की पड़ताल की जा रही है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed