फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   ओएलएक्स पर स्कूटी बेचने के नाम पर हजारों की ठगी

ओएलएक्स पर स्कूटी बेचने के नाम पर हजारों की ठगी

Wed, 20 Mar 2019 11:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
ओएलएक्स पर स्कूटी बेचने के नाम पर हजारों की ठगी
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की। ओएलएक्स पर स्कूटी बेचने के नाम पर तीन लोगों ने एक दुकान संचालक से हजारों रुपये की धोखाधड़ी कर डाली। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भगवानपुर के खेलपुर गांव निवासी मुजम्मिल की रुड़की में पनियाला रोड पर वेल्डिंग की दुकान है। करीब एक माह पूर्व उसने ओएलएक्स पर एक स्कूटी देखी थी। इसके बाद उसने स्कूटी बेचने वाले के मोबाइल नंबर पर कॉल की। साथ ही स्कूटी की कीमत पता की। इसके बाद सौदा तय होने पर स्कूटी मालिक ने उससे अपने खाते में 25 हजार रकम डालने की बात कही। इस पर मुजम्मिल ने उसके खाते में रकम डाल दी, लेकिन इसके बाद भी स्कूटी नहीं दी। मुजम्मिल ने उसके मोबाइल पर कॉल की तो उसने और रुपये खाते में डालने की बात कही। इसके बाद उसने करीब 21 हजार रुपये अपने खाते में डलवा लिए। आरोप है कि इसके बाद भी उसे स्कूटी नहीं दी। पीड़ित ने तीन लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि तहरीर के आधार पर विजय नेगी, संजय सिंह व एक डाक कर्मी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। तीनों कहां के रहने वाले हैं, इसकी जानकारी की जा रही है। जल्द ही तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed