फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   दहशत में आकर युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

दहशत में आकर युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Thu, 24 Jan 2019 12:02 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jan 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
दहशत में आकर युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर
विज्ञापन

तीन सौ रुपये का तकादा करने पर चार लोगों ने एक युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। युवकों ने दोबारा पैसा मांगने पर जान से मारने की धमकी दे दी। बताया जा रहा है कि धमकी से दहशत में आए युवक नेे फांसी पर लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, न्यू केशव नगर निवासी सन्नी (21) पुत्र ब्रह्मपाल सिंह रेडिमेड कपड़े की दुकान पर कार्य करता था। परिजनों का कहना है कि मोहल्ला निवासी एक युवक पिछले दिनों सन्नी की दुकान से कुछ कपड़े लाया था। उसके पास 300 रुपये कम थे तो सन्नी ने अपने मालिक को 300 की गारंटी दी थी। सन्नी कई बार उससे पैसे मांगने गया, लेकिन उसने पैसे नहीं दिए। बुधवार सुबह दुकान जाते समय पुराने रेलवे फाटक के पास वह युवक दिख गया। आरोप है कि सन्नी ने पैसे मांगे तो उसने तीन साथियों के साथ मिलकर उसे मारपीट कर घायल कर दिया। सन्नी ने फोन पर अपने पिता को इसकी सूचना दी तो उन्होंने उसे घर आने को कहा। परिजनों का आरोप है कि इसके बाद चारों युवक उसके घर पहुंचे और दोबारा पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। इससे वह बुरी तरह से घबरा गया। परिजनों के मुताबिक दहशत में सनी ने घर पहुंचकर अपने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया और फांसी लगा ली। अंदर से कोई आवाज नहीं आने पर परिजनों ने दरवाजा खोला तो सन्नी का शव कमरे में फंदे से झूलता मिला। परिवारवालों ने इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौकी प्रभारी मनोज सिरोला ने बताया कि घटना के संबंध में अभी तहरीर नही मिली है। तहरीर आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed