{"_id":"5b4b90284f1c1b572f8b4901","slug":"41531678760-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर प्यार, शादी करने मुंबई पहंची छात्रा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फेसबुक पर प्यार, शादी करने मुंबई पहंची छात्रा
Updated Sun, 15 Jul 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला, ब्यूरो
रुड़की। नाबालिग छात्रा का फेसबुक पर मुंबई के एक युवक से हुआ प्यार इतना परवान चढ़ा कि वह उससे मिलने मुंबई पहुंच गई। मुंबई पुलिस ने इसकी जानकारी रुड़की पुलिस को देते हुए छात्रा को मुंबई के एक नारी निकेतन भेज दिया। रुड़की पुलिस छात्रा के मुंबई होने की जानकारी परिजनों को दी।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी किशोरी दसवीं की छात्रा है। वह एक सप्ताह से लापता थी। परिजनों ने छात्रा की कोतवाली में गुमशुदी दर्ज कराई थी। शनिवार को रुड़की पुलिस के पास ठाणे (मुंबई) की पुलिस की कॉल आई। इंस्पेक्टर साधना त्यागी ने बताया कि मुंबई पुलिस ने बताया कि छात्रा ने पूछताछ में बताया कि उसकी कुछ माह पहले फेसबुक पर मुंबई के एक युवक से दोस्ती हुई थी। इसके बाद दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। फेसबुक पर प्यार होने के बाद छात्रा अपने प्रेमी से शादी करने के लिए मुंबई उसके घर आ पहुंची। यहां छात्रा प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ गई, लेकिन प्रेमी ने शादी से इनकार कर दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि छात्रा को नारी निकेतन भेज दिया है। साथ ही छात्रा के परिजनों को भी जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन