{"_id":"5b48e6574f1c1b3f748b46f9","slug":"41531504215-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में छात्रा लापता, अनहोनही की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में छात्रा लापता, अनहोनही की आशंका
Updated Fri, 13 Jul 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
रुड़की। दो दिन पहले स्कूल गई छात्रा संदिग्ध हालात में लापता हो गई। परिजन छात्रा के मोबाइल पर कॉल कर रहे है, लेकिन कोई जवाब नहीं मिल रहा है। ऐसे में छात्रा के परिजनों को अनहोनी की आशंका सता रही है। पुलिस छात्रा की कॉल डिटेल व लोकेशन की छानबीन कर रही है।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी इंटर की छात्रा दो दिन पहले स्कूल गई थी। देर शाम तक छात्रा के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसके मोबाइल पर कॉल की, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। कोई जवाब नहीं मिलने पर शुक्रवार को छात्रा के परिजन कोतवाली पहुंचे और इंस्पेक्टर साधना त्यागी को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने भी छात्रा के मोबाइल पर कॉल की, लेकिन उधर से कोई जवाब नहीं मिला। छात्रा के मोबाइल पर घंटी जाने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिलने पर परिजनों को अनहोनी की आशंका सता रही है। इंस्पेक्टर साधना त्यागी ने बताया कि छात्रा के मोबाइल की लोकेशन खंगाली जा रही है। साथ ही छात्रा के मोबाइल पर आने-जाने वाली कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है। उन्होंने बताया कि इस मामले में छात्रा की सहपाठियों से भी जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन