{"_id":"5b1c126a4f1c1b694d8b597a","slug":"41528566378-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाईनायक की तहरीर पर छह के खिलाफ केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सफाईनायक की तहरीर पर छह के खिलाफ केस
Updated Sat, 09 Jun 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
रुड़की। सफाई नायक की तहरीर के आधारर पर मछली बाजार में अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम की टीम पर हमला करने वाले छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में लग गई है।
कोतवाली सिविल लाइन में सफाई नायक अमित कुमार की तहरीर पर दर्ज कराए गए मुकदमे में बताया कि बृहस्पतिवार को नगर निगम की टीम मछली बाजार और बंधा रोड पर अतिक्रमण हटाने के लिए गई थी। तब कुछ लोगों ने सहायक नगर आयुक्त के साथ बदसलूकी की थी। इस दौरान कुछ लोगों ने नगर निगम की टीम पर पथराव कर दिया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली थी, तब जाकर मामला शांत हुआ था। शुक्रवार को सफाई नायक अमित कुमार ने कोतवाली सिविल लाइन में बलवाईयों के खिलाफ तहरीर दी थी।
विज्ञापन
तहरीर के आधार पर पुलिस ने ईनाम पहलवान, उमदराज, अरशद, इकराम, शमीम, सकील के खिलाफ हमला करने, बलवा करने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के साथ ही सरकारी कर्मचारियों के साथ बदसलूकी और मारपीट करने का मुकदमा दर्ज किया है। एसएसआई हरपाल सिंह ने बताया कि सफाई नायक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। उन्हें जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन