{"_id":"5aca663b4f1c1bec618b63d4","slug":"41523213883-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक के पेट्रोल पंप पर लूट के मामले में मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विधायक के पेट्रोल पंप पर लूट के मामले में मुकदमा दर्ज
Updated Mon, 09 Apr 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
मंगलौर। विधायक काजी निजामुद्दीन के पेट्रोल पंप पर लूट की घटना को लेकर पुलिस ने तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश करने में जुटी है। एसपी देहात ने मौके पर पहुंचकर पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली है।
विधायक काजी निजामुद्दीन के हाईवे स्थित पेट्रोल पंप पर शनिवार की रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था। जिसमें बदमाश दो सेल्समैन से करीब साढ़े तीन हजार की नगदी लूटकर फरार हो गए थे। बदमाशों ने कैश की तलाश में पेट्रोल पंप के ऑफिस की भी तलाशी ली थी। बदमाश अपने साथ सीसीटीवी कैमरे की हार्ड डिस्क भी ले गए थे। जबकि डीबीआर सुरक्षित बच गई थी। रविवार को एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने पेट्रोल पंप पहुंचकर विधायक काजी निजामुद्दीन से मुलाकात की। वहीं घटना के जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने सीसीटीवी की फुटेज भी खुद खंगाली। वहीं पेट्रोल पंप कर्मियों से बदमाशों के हुलिए के बारे में जानकारी ली। एसपी देहात ने आस-पास के सभी सीसीटीवी की फुटेज देखने के निर्देश कोतवाल को दिए हैं। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष इस्लाम चौधरी, कोतवाल गिरीश शर्मा आदि मौजूद रहे।
कैमरे में कैद हुई घटना
पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे में नीले रंग की बाइक पर सवार होकर बदमाश कस्बे की ओर से आते नजर आ रहे है। जिनमें से दो ने हेलमेट पहने थे, जबकि एक मुंह को कपड़े से ढके हुए था। दो बदमाश बाइक से उतरे, जबकि तीसरा बदमाश बाइक को स्टार्ट कर बैठा रहा। मुंह ढके हुए बदमाश ने तमंचा निकाला और सेल्समैन पर तान दिया। बदमाश दोनों सेल्समैन से नगदी लूटने के बाद पंप के आफिस में घुसे और अलमारी आदि को खंगाला, अलमारी में बदमाशों को कोई कैश नहीं मिला। बदमाशों ने सीसीटीवी को बंद कर हार्ड डिस्क उठाई और फरार हो गए।