{"_id":"5aca65514f1c1bf1618b643d","slug":"41523213649-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदरसे का ताला तोड़ते हुए पकड़ा गया आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मदरसे का ताला तोड़ते हुए पकड़ा गया आरोपी
Updated Mon, 09 Apr 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
पिरान कलियर। दरगाह इमाम साहब स्थित एक मदरसे का ताला तोड़ रहे युवक को स्थानीय निवासियों ने रंगेहाथ पकड़ लिया। विरोध करने पर उसने वहां पर मौजूद एक व्यक्ति पर नुकीले हथियार से हमलाकर घायल कर दिया। पुलिस कार्रवाई में जुटी है।
कलियर निवासी मौसम अली ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कलियर दरगाह इमाम साहब स्थित एक मदरसे में छुट्टी होने के बाद कुछ शरारती तत्व मदरसे में घुसकर जुआ खेलते हैं और नशा करते हैं। रविवार की दोपहर मदरसे में कुछ शरारती तत्व नशे की हालत में क्लास रूम का ताला तोड़ रहे थे। विरोध करने पर वे मौके से भाग निकले। इसी दौरान एक आरोपी ने विरोध करने वाले के सिर नुकीले हथियार से वार कर दिया। जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। घटना के बाद हमलावर मौके से गायब हो गया।
पुलिस ने घायल को रुड़की सिविल अस्पताल भेज दिया। पीड़ित ने कलियर निवासी एक युवक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। कलियर थानाध्यक्ष देवराज शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।