{"_id":"5ac129274f1c1bbb618b4ee2","slug":"41522608423-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूजा अर्चना कर मंदिर निर्माण करने पहुंचे 12 कार्यकर्ता गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूजा अर्चना कर मंदिर निर्माण करने पहुंचे 12 कार्यकर्ता गिरफ्तार
Updated Mon, 02 Apr 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की।
मालवीय चौक स्थित गुरु गोरक्षनाथ आश्रम में पूर्व घोषित पूजा एवं मंदिर का निर्माण शुरू करने के एलान पर आश्रम परिसर में लगाई गई धारा 144 के बावजूद हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने गेट पर धरना प्रदर्शन किया। लेकिन यहां मौजूद भारी पुलिस बल ने उन्हें अंदर नहीं घुसने दिया। जिस पर कार्यकर्ता गेट पर बैठ गए और हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया। साथ ही नारेबाजी शुरू कर दी। जब पुलिस ने उन्हें जबरन उठाने की कोशिश की तो कार्यकर्ताओं और पुलिस के नोकझोंक भी हुई। इसके बाद पुलिस ने तीन महिलाओं समेत 12 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जिनका शांतिभंग की धाराओं में चालान कर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। जहां से उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया।
गौरतलब है कि गुरु गोरक्षनाथ आश्रम के प्रमुख महंत योगी मंगलनाथ की ओर से करीब पांच माह पूर्व प्राचीन शिव मंदिर और बाबा गुलाब नाथ की समाधि का जीणोद्धार कराने के लिए निर्माण कार्य शुरू किया था। जब मंदिर के छत डालने का काम पूरा हो गया तो दो जनवरी को कुछ हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं और लोगों ने आश्रम प्रमुख पर मंदिर के बजाय कांप्लेक्स बनाने का आरोप लगाते हुए काम रुकवा दिया। उसके बाद से कार्यकर्ता लगातार आश्रम के निर्माण कार्य का विरोध कर रहे हैं। उसके बाद से यह मामला एचआरडीए (हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण) में लंबित है। इसी बीच कार्यकर्ताओं ने बाबा गुलाबनाथ ट्रस्ट भी बना ली। विगत शनिवार को कार्यकर्ताओं ने ट्रस्ट के बैनर तले एक अप्रैल को आश्रम परिसर में पूजा अर्चना कर मंदिर निर्माण शुरू करने का एलान कर दिया था। इस पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नितिका खंडेलवाल ने आश्रम परिसर और इसके आसपास धारा 144 लागू कर दी थी। रविवार सुबह आठ बजे आश्रम में पीएसी समेत भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया। बावजूद इसके सुबह करीब 11.30 बजे कार्यकर्ता आश्रम गेट पर पहुंचे और अंदर घुसने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें आश्रम में प्रवेश करने से रोक दिया। इसके बाद कार्यकर्ता भड़क गए और आश्रम के गेट पर धरने पर बैठ गए। इस दौरान इनकी कई बार पुलिस से नोकझोंक हुई। पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया। एक घंटे बाद पुलिस धरने पर बैठे लोगों को जबरन उठा लिया। संजय कुमार, जयदीप कुमार, शिव कुमार त्यागी, विक्की, चंदन कौशिक, किशोर धीमान, मुकेश सैनी, अजय कुमार, नीरज दीप्ती, मिथलेश चौधरी समेत 12 लोगों को गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान कर दिया। पुलिस सभी को वाहन में बैठा कर जेएम के सामने लेकर पहुंची। जहां से सभी को जमानत पर छोड़ दिया गया।