फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   पुलिस ने किया शोरुम कर्मचारी से लूट का खुलासा

पुलिस ने किया शोरुम कर्मचारी से लूट का खुलासा

Thu, 22 Feb 2018 12:29 AM IST
Updated Thu, 22 Feb 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने किया शोरुम कर्मचारी से लूट का खुलासा
रुड़की। पुलिस ने बाइक शोरूम कर्मचारी के साथ हुई साढ़े तीन लाख रुपये की लूट की वारदात का खुलासा कर दिया है। कर्मचारी से दो बाइक सवारों ने हथियारों के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया था, जबकि दो अन्य बदमाशों ने कर्मचारी की रेकी की थी। पुलिस ने वारदात का खुलासा करते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि इनका चौथा साथी अब तक फरार है।
विज्ञापन

हरिद्वार रोड पर देवेंद्र गोस्वामी का बाइक का शोरू म है। 14 फरवरी को शोरूम कर्मचारी अनस से उस समय दो हथियार बंद बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था, जब वह कैश जमा करने बैंक जा रहा था। इस दौरान नीलम टाकिज के पास घटना को अंजाम दिया गया था। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी। बुधवार को एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने सिविल लाइंस कोतवाली में घटना का खुलासा करते हुए कहा कि कोतवाल साधना त्यागी को सूचना मिली थी की लूट के आरोपी सोनाली पार्क के पास पैसों का बटवारा कर रहे हैं। पुलिस ने मौके पर छापेमारी करते हुए सूफियान निवासी देवबंद जिला सहारनपुर, राहुल तोमर निवासी गणेशपुर रुड़की और अजयवीर निवासी रणथेडी थाना देवबंद को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी सूफियान के पास से एक तमंचा और तीन कारतूस बरामद किए। इस दौरान आरोपियों से पुलिस ने लूटे गए 50 हजार रुपये भी बरामद किए हैं। एसपी देहात ने बताया कि सूफियान ने वरुण बिष्ट निवासी चमशील पोस्ट सारी तहसील गौचर जिला चमोली के साथ मिलकर लूट की घटना को अंजाम दिया था। जिसमें वरुण बिष्ट अभी फरार चल रहा है। इसकेे साथ ही राहुल तोमर और अजयवीर ने घटना में कर्मचारी की रेकी की है। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है, जबकि वरुण बिष्ट की तलाश की जा रही है। इस दौरान साधना त्यागी, एसएसआई हरपाल सिंह, खजान सिंह, कुलदीप कांडपाल, रविंद्र कुमार, देवेंद्र भारती, अशोक कुमार, जाकिर हुसैन, सुरेश रमोला, महिपाल, योगेंद्र भंडारी, रीना रावत, सुनैना आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed