फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   मंडी शुल्क नहीं देने पर कंपनी और आरा मशीन पर जुर्माना

मंडी शुल्क नहीं देने पर कंपनी और आरा मशीन पर जुर्माना

Thu, 24 Jan 2019 12:02 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jan 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
मंडी शुल्क नहीं देने पर कंपनी और आरा मशीन पर जुर्माना
ब्यूरो/अमर उजाला, भगवानपुर
विज्ञापन

बिना लाइसेंस के चोरी की लकड़ी खरीदने और मंडी शुल्क चोरी के मामले में कृषि मंडी की टीम ने आरा मशीन और पंखे बनाने एक वाली कंपनी पर छापेमारी की। इस दौरान आरा मशीन से चोरी की लकड़ी बरामद की गई। इसके बाद टीम ने कंपनी और आरा मशीन पर दस-दस हजार रुपये का जुर्माना लगाते हुए लकड़ी कब्जे में ले ली। इसके अलावा टीम ने मंडी शुल्क चोरी के मामले में गुड़ से भरे दो ट्रक भी पकड़ लिए और उन पर भी जुर्माने की कार्रवाई की।
भगवानपुर स्थित कृषि मंडी के अधिकारियों को पिछले कई दिनों से एक कंपनी और आरा मशीन पर बिना लाइसेंस के लकड़ी खरीदने के साथ ही मंडी शुल्क चोरी करने की शिकायत मिल रही थी। मंगलवार रात कृषि मंडी की टीम ने रायपुर के पास स्थित पंखे बनाने वाली वंडर लिमिटेड कंपनी पर छापा मारा। इस दौरान टीम को बिना लाइसेंस और मंडी शुल्क दिए बिना चोरी से खरीदी गई करीब 150 कुंतल लकड़ी मिली। टीम ने लाइसेंस और मंडी शुल्क की रसीद दिखाने की बात कही तो कंपनी के अधिकारी बगले झांकने लगे। लिहाजा टीम ने कंपनी पर बिना लाइसेंस के लकड़ी खरीदने पर दस हजार का जुर्माना और 2,500 रुपये मंडी शुल्क लगाया।
विज्ञापन

साथ ही लकड़ी को कब्जे में ले लिया गया। इसके बाद टीम सिकंदरपुर स्थित आरा मशीन पर पहुंची। यहां टीम ने लकड़ी खरीदने के लिए लाइसेंस और मंडी शुल्क की रसीद मांगी, लेकिन आरा मशीन संचालक कुछ नहीं दिखा पाया। इस पर टीम ने मशीन पर दस हजार का जुर्माना लगाया। टीम ने रात में ही करौंदी और सिकरोढ़ा मार्ग पर गुड़ से भरे दो ट्रकों को रोककर उनसे मंडी शुल्क की रसीद मांगी, लेकिन दोनों के चालक कुछ नहीं दिखा पाए। इस पर टीम ने एक ट्रक पर 15 हजार का जुर्माना, तीन हजार मंडी शुल्क और दूसरे ट्रक पर 22,500 का जुर्माना, चार हजार मंडी शुल्क लगाया। मंडी निरीक्षक गौरव चौधरी ने बताया कि मंगलवार रात कार्रवाई की गई। इस दौरान टीम में राजीव घघट, भगत सिंह, विनय कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed