फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   हाईकोर्ट के संज्ञान लेने के बाद हरकत में आई पुलिस

हाईकोर्ट के संज्ञान लेने के बाद हरकत में आई पुलिस

Fri, 31 Aug 2018 10:45 PM IST
Updated Fri, 31 Aug 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
हाईकोर्ट के संज्ञान लेने के बाद हरकत में आई पुलिस

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
लक्सर। नाबालिग किशोरी से पांच माह पहले दुष्कर्म करने के मुख्य आरोपी को पुलिस ने बृहस्पतिवार रात गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने मुख्य आरोपी की मां सहित 23 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। किशोरी के गर्भवती होने पर मामले का खुलासा हुआ था। इस मामले में नैनीताल हाईकोर्ट की ओर से स्वत: संज्ञान लेने के बाद पुलिस हरकत में आई।
लक्सर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय बेटी की तबीयत खराब होने पर कराई गई जांच में उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई थी। मामले को निपटाने के लिए गांव में पंचायत हुई थी। आरोपी युवक के परिवार के सामने निकाह करने का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया था। शिकायत करने पर पंचायत ने पीड़िता के परिवार को गांव से निकालने का फरमान भी सुनाया गया था। पीड़िता के पिता की शिकायत पर एसएसपी ने आरोपी युवक समेत बैठक में शामिल रहे 23 लोगों पर मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए थे। समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचारों का स्वत: संज्ञान लेते हुए हाईकोर्ट ने पीड़िता के परिवार को सुरक्षा देने के आदेश भी डीएम और एसएसपी को दिए हैं। हाईकोर्ट के आदेश के बाद पुलिस हरकत में आई है।
विज्ञापन

कोतवाल अमर चंद शर्मा का कहना है कि मामले के आरोपी आशिफ को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। आरोपी को पॉक्सो कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed