{"_id":"5b78711642c79246627aa91c","slug":"31534619926-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंडित जी का पर्स उड़ाया, एटीएम से 40 हजार की नकदी निकाली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंडित जी का पर्स उड़ाया, एटीएम से 40 हजार की नकदी निकाली
Updated Sun, 19 Aug 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। मंदिर से पूजा कर घर लौट रहे पंडित का पर्स टेंपो में बैठे एक शख्स ने निकाल लिया। पर्स में रखे एटीएम कार्ड से 40 हजार रुपये निकाल लिए गए। मोबाइल फोन पर मैसेज आने पर जानकारी हुई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
सिविल कालोनी निवासी पंडित पूरणचंद शर्मा सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह ओम बिहार कालोनी मंदिर में पूजा-पाठ का काम करते हैं। शुक्रवार की दोपहर को वह मंदिर से घर जाने के लिए टेंपो में बैठे थे। जब उन्होंने टेंपो चालक को पैसे देने के लिए पर्स निकालने की कोशिश की तो उनकी जेब में पर्स ही नहीं था। घर पहुंचने के थोड़ी देर बाद उन्होंने मोबाइल देखा तो 40 हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज आया था। मैसेज देखकर पंडित पूरणचंद के होश उड़ गए। शुक्रवार को बैक बंद होने की वजह से वह बैंक से संपर्क नहीं कर सके। शनिवार को बैंक पहुंचकर बैंककर्मियों को जानकारी दी और एटीएम ब्लॉक कराया। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उन्होंने एटीएम का पिन भी पर्स में एक पर्ची पर लिखा था। कोतवाल साधना त्यागी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर दिया जाएगा।