{"_id":"5b2fe7e04f1c1bf16e8b9947","slug":"31529866208-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससु पर उसकी पत्नी को बेचने की साजिश रचने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससु पर उसकी पत्नी को बेचने की साजिश रचने का आरोप
Updated Mon, 25 Jun 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्सर। लक्सर गांव के एक युवक ने ससुर पर उसकी पत्नी को बेचने का आरोप लगाते हुए एसएसपी से शिकायत की है। साथ ही तत्काल कार्रवाई की मांग की।
कोतवाली क्षेत्र के भूरना गांव निवासी काला उर्फ संदीप ने एसएसपी को शिकायती पत्र भेजकर बताया कि उसकी शादी तीन साल पहले मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के नसीरपुर अफजलपुर गांव की एक युवती के साथ हुई थी। काला का कहना है कि उसके ससुरालवाले शादी के बाद से ही ठीक व्यवहार नहीं रख रहे थे। आरोप है कि कुछ दिनों पहले उसका ससुर भूरना गांव स्थित घर पहुंचा और उसकी पत्नी को मायके ले गया। अब मायकेवाले उसकी पत्नी को ससुराल नहीं भेज रहे हैं। काला का आरोप है कि उसका ससुर कुछ लोगों के साथ मिलकर उसकी पत्नी को किसी युवक से बेचने की साजिश रच रहा हैं। उसने एसएसपी से पत्नी को ससुराल भिजावाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। ब्यूूरो