फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   पेट्रोल पंप की स्वामिनी ने बताया जानमाल का खतरा, तहरीर

पेट्रोल पंप की स्वामिनी ने बताया जानमाल का खतरा, तहरीर

Sat, 09 Jun 2018 11:20 PM IST
Updated Sat, 09 Jun 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
पेट्रोल पंप की स्वामिनी ने बताया जानमाल का खतरा, तहरीर

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रुड़की।
पेट्रोल पंप स्वामी उमा अग्रवाल ने पुलिस को तहरीर देकर सोशल मीडिया के जरिये पानी मिलाकर पेट्रोल बेचने की झूठी अफवाह फैलाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। साथ ही असामाजिक तत्वों से स्वयं सहित पति और बेटे की जान को भी खतरा बताया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

गणेशपुर पुल के समीप स्थित शिखा पेट्रोल पंप की स्वामी उमा अग्रवाल ने गंगनहर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि कुछ दिन से असामाजिक तत्व उनके पेट्रोल पंप को सोशल मीडिया के जरिये बदनाम कर रहे हैं। आरोप है कि आठ जून को जारी वीडियो में पेट्रोल पंप पर पानी मिलाकर पेट्रोल की बिक्री करते हुए दिखाया जा रहा है। तहरीर में बताया गया है कि यह वीडियो 16 जुलाई 2016 की रात का है, जब भारी बारिश के दौरान उनके सभी पेट्रोल पंप के टैंकों में भी पानी भर गया था। ग्राहकों की शिकायत मिलने के बाद कंपनी के आदेश पर तीन दिन के लिए पंप को बंद कर दिया गया था। अब इसी वीडियो को वायरल कर बदनाम किया जा रहा है। तहरीर में उमा अग्रवाल ने कहा है कि पेट्रोल पंप की देखरेख उनके पति राकेश अग्रवाल और बेटा प्रतीक अग्रवाल करता है। आशंका जताई है कि असामाजिक तत्व पति और बेटे को नुकसान पहुंचा सकते हैं। तहरीर में जानमाल की रखा एवं परिवार को सुरक्षा प्रदान करने की मांग करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed