{"_id":"5b141d244f1c1bf36e8b5fbf","slug":"31528044836-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकील की हत्या करने आए बदमाशों को एसटीएफ ने दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वकील की हत्या करने आए बदमाशों को एसटीएफ ने दबोचा
Updated Sun, 03 Jun 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
मंगलौर।
देहरादून की एसटीएफ टीम ने वकील की हत्या करने आए दो बदमाशों को दबोच लिया। कार्रवाई के दौरान एक बदमाश ने टीम पर फायरिंग भी की। दोनों बदमाशों को जेल भेल दिया है। इस मामले में जेल में बंद कुख्यात चीनू पंडित के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार एक बदमाश ने बतायाकि चीनू पंडित के कहने पर ही उन्होंने वकील की हत्या की योजना बनाई थी।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार देहरादून एसटीएफ की टीम को मंगलौर क्षेत्र में बदमाशों द्वारा एक वकील की हत्या करने की योजना बनाने की सूचना मिली। इस पर एसटीएफ के उपनिरीक्षक अमन चड्ढा के नेतृत्व में एक टीम यहां गुड मंडी पहुंची। पुलिस को आते देखकर एक व्यक्ति ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। इस व्यक्ति ने स्वयं का नाम सुनील कुमार निवासी उल्हेड़ा मंगलौर बताया। वहीं उसकी निशानदेही पर बृजपाल उर्फ बिट्टू निवासी भाकला सहारनपुर को पकड़ने का प्रयास किया तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। हालांकि उसे भी पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस ने बृजपाल के पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद किया है।
पूछताछ में सुनील कुमार उर्फ अजय पुत्र सेवाराम निवासी उल्हेड़ा मंगलौर ने बताया कि वह ग्यारह अप्रैल को रुड़की जेल से छूटकर आया है। जेल में उसकी दोस्ती कुख्यात चीनू पंडित से हुई। चीनू पंडित के कहने पर नितिन मेहरोत्रा से संपर्क किया। चीनू के कहने पर दोनों ने नारसन के एक वकील की हत्या की योजना बनाई। एसटीएफ के उपनिरीक्षक ने इस बारे में पुलिस को तहरीर दी है। जिसके बाद पुलिस ने कुख्यात चीनू पंडित समेत सभी चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही सुनील और बृजपाल उर्फ बिट्टू को जेल भेज दिया है। पुलिस हत्या की साजिश में शामिल नितिन की तलाश कर रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार कुख्यात चीनू पंडित को शक था कि वकील उसके धंधे में अड़ंगा लगा रहा है।
विज्ञापन
बदमाशों ने की थी रैकी
बदमाशों ने पुलिस को बताया कि 29 मई को उन्होंने नारसन में वकील की रैकी की थी। सोमवार को हत्या के इरादे से वे मंगलौर पहुंचे थे। बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि 29 मई को वकील की रैकी करने के बाद एक बदमाश चीनू पंडित से मिलने रुड़की जेल में भी पहुंचा था।
टीम में ये रहे शामिल-
उपनिरीक्षक अमन चढ्ढा, हंड कांस्टेबल दीपक अरोड़ा, संजय, वीरेंद्र चौहान व वीरेंद्र नौटियाल।