फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   लूटा गया ट्रक संभल में सीसीटीवी कैमरे में कैद

लूटा गया ट्रक संभल में सीसीटीवी कैमरे में कैद

Mon, 23 Apr 2018 12:24 AM IST
Updated Mon, 23 Apr 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
लूटा गया ट्रक संभल में सीसीटीवी कैमरे में कैद
लक्सर। सोनाली पुल से लूटा गया ट्रक उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के संभल में सीसीटीवी फुटेज में दिखा है। पुलिस मामले के खुलासे को लेकर जांच-पड़ताल करने में जुटी है।
विज्ञापन

पथरी थाना क्षेत्र के नसीरपुर कलां गांव निवासी हफीजुल ने पिछले दिनों लक्सर कोतवाली पुलिस से शिकायत कर बताया था कि उसका ड्राइवर नाजिम निवासी पुरकाजी उसका ट्रक लेकर गायब हो गया है। पुलिस ने इस मामले में अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी थी, लेकिन इसके बाद चालक नाजिम ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत की थी कि लक्सर रुड़की मार्ग पर सोलानी नदी के निकट तीन हथियारबंद बदमाशों ने उससे ट्रक लूट लिया और उसे उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर थाने के छपार में छोड़कर फरार हो गए थे। इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कोतवाल टीएस राणा को निलंबित कर दिया था। अब मौजूदा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ट्रक लूट के खुलासे में लगे हुए हैं। पुलिस के मुताबिक इस मामले में छपार में बदमाशों द्वारा ट्रक लूटने वाली जगह के पास से सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। सीसीटीवी फुटेज में चालक से लूटा गया ट्रक के उत्तर प्रदेश के संभल तक जाने की फुटेज मिली है पुलिस इस मामले में जुटी है कि आखिर बदमाशों द्वारा संभल के बाद ट्रक को कहां ले जाया गया है। उधर कोतवाल अमर चंद शर्मा का कहना है कि मामले की गंभीरता के साथ जांच- पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed