{"_id":"5c82ade5bdec2214380c2235","slug":"21552068069-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से दुष्कर्म कर बनाई अश्लील वीडियो","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी से दुष्कर्म कर बनाई अश्लील वीडियो
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की। किशोरी से दुष्कर्म कर उसकी अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने के आरोपी के खिलाफ पुलिस ने दुष्कर्म व पोक्सो के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी किशोरी को ब्लैकमेल करने का प्रयास कर रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा जा रहा है।
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी किशोरी को एक युवक ने अपने जाल में फंसा लिया। आरोपी ने अपने जाल में फंसाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि आरोपी युवक ने किशोरी की मोबाइल से अश्लील वीडियो बना ली। इसके बाद वह किशोरी को ब्लैकमेल करने लगा। आरोप है कि आरोपी अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने लगा। किशोरी ने विरोध किया तो युवक उस पर दबाव बनाने लगा। आरोप है कि आरोपी ने अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया। पीड़ित किशोरी ने घटना की बाबत परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि तहरीर के आधार पर इब्राहिमपुर निवासी नीरज व सुरेश के खिलाफ दुष्कर्म व पोक्सो के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है।