{"_id":"5c69a2a4bdec2273a9249cd8","slug":"21550426788-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल स्टोर पर मिलीं नशीली दवाएं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेडिकल स्टोर पर मिलीं नशीली दवाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, पिरान कलियर
नशीली दवाओं की बिक्री की शिकायत पर हरिद्वार से आई ड्रग विभाग की टीम ने कलियर में मेडिकल स्टोरों पर छापा मारा। टीम को तीन मेडिकल स्टोरों पर नशीली दवाइयां मिलीं। विभाग की ओर से तीनों मेडिकल स्टोर संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। उधर, टीम की कार्रवाई से कस्बे के मेडिकल स्टोर संचालकों में खलबली मच गई। वे दुकान के शटर गिराकर भाग खड़े हुए।
कलियर में मेडिकल स्टोरों पर नशीली दवाओं की बिक्री की अक्सर शिकायत मिलती रहती है। कई बार पंजाब पुलिस भी कलियर में छापेमारी कर मेडिकल स्टोरों से नशीली दवाइयां बरामद कर चुकी है। इसी कड़ी में पिछले कुछ दिनों से ड्रग इंस्पेक्टर नीरज कुमार को कलियर स्थित कुछ मेडिकल स्टोरों पर नशीली दवाइयों की बिक्री की शिकायत मिल रही थी। रविवार को ड्रग इंस्पेक्टर ने टीम के साथ मेडिकल स्टारों पर छापा मारा। इस दौरान उन्हें एक मेडिकल स्टोर पर नशीली दवाएं मिलीं, जिनको टीम ने कब्जे में ले लिया। इसके बाद टीम ने दो अन्य मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी की, जहां टीम को एक्सपायरी डेट की दवाएं मिलीं। साथ ही दस्तावेज भी पूरे नहीं मिले। ड्रग विभाग की टीम की छापेमारी की सूचना कस्बे में तेजी से फैल गई। इस पर मेडिकल स्टोर संचालक अपनी दुकान बंद कर फरार हो गए। ड्रग इंस्पेक्टर नीरज कुुमार ने बताया कि जिस मेडिकल स्टोर पर नशीली दवाई मिली है, उसके खिलाफ थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। साथ ही जिन दो मेडिकल स्टोरों पर एक्सपायरी डेट की दवाइयां व दस्तावेज पूरे नहीं मिले हैं, उनके खिलाफ लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।