फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   नाबालिग ने फेसबुक पर डाली आपतिजनक पोस्ट

नाबालिग ने फेसबुक पर डाली आपतिजनक पोस्ट

Sun, 17 Feb 2019 11:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
नाबालिग ने फेसबुक पर डाली आपतिजनक पोस्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

दूसरे व्यक्ति के नाम से फर्जी फेसबुक एकाउंट बनाकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में पुलिस ने एक नाबालिग को हिरासत में लिया है। साथ ही पुलिस ने नाबालिग को फर्जी आईडी पर सिम बेचने वाले देवबंद निवासी दुकानदार को भी हिरासत में ले लिया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। साथ ही दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित आदर्श नगर निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस से शिकायत की थी कि किसी ने उसके नाम से फर्जी फेसबुक एकाउंट बनाया है। वह उससे आपत्तिजनक मैसेज और टिप्पणी कर रहा है। साथ ही बताया कि जिसने फर्जी फेसबुक एकाउंट बनाया है, वह उनके व्हाट्सएप पर भी आपत्तिजनक मैसेज भेज रहा है। पुलिस ने उक्त नंबर के आधार पर छानबीन की तो पता चला कि वह नंबर इमली रोड क्षेत्र में चल रहा है। पुलिस ने उस नंबर पर कॉल की तो उसने अपना नाम और पूरी जानकारी दे दी। शनिवार देर शाम पुलिस ने एक नाबालिग को हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ की।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि सिम कार्ड उसने 100 रुपये में देवबंद से खरीदा था। पुलिस ने देवबंद निवासी दुकानदार को भी हिरासत में ले लिया। दुकानदार ने बताया कि उसने फर्जी आईडी पर नाबालिग को 100 रुपये में सिम बेचा था। पुलिस नाबालिग और दुकानदार से गहनता से पूछताछ कर रही है। साथ ही नाबालिग के परिजनों से भी पूछताछ कर रही है। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। नाबालिग ने कोई आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट न करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed