फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म का आरोप

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म का आरोप

Sun, 03 Feb 2019 11:35 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म का आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

महिला ने मकान मालिक के बेटे पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि शादी का झांसा देकर युवक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा और अब शादी से इनकार कर रहा है। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला अपने पति और बच्चों के साथ किराये पर रहती थी। करीब तीन साल पहले महिला के पति की मौत हो गई। आरोप है कि पति की मौत के बाद मकान मालिक के बेटे ने महिला को शादी का झांसा देकर अपने जाल में फंसा लिया। इसके बाद शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। आरोप है कि महिला ने शादी का दबाव बनाया तो वह बहाने बनाने लगा। इस बीच भी युवक महिला के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। आरोप है कि करीब आठ महीने पूर्व युवक नौकरी का बहाना बनाकर दिल्ली चला गया।
विज्ञापन

महिला ने उससे संपर्क कर शादी की बात कही तो वह मुकर गया। आरोप है कि शादी की बात पर वह महिला को धमकी दे रहा है। शुक्रवार महिला अपने बच्चों के साथ उसके घर पहुंची और युवक के पिता को पूरी जानकारी दी। आरोप है कि युवक के पिता ने भी उसे धमकाकर भगा दिया। महिला ने रविवार को कोतवाली में युवक के खिलाफ तहरीर दी। एसएसआई रणजीत तोमर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed