फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   ट्रैक्टर चोरी में शमिल रहे दो आरोपियों को जेल भेजा

ट्रैक्टर चोरी में शमिल रहे दो आरोपियों को जेल भेजा

Thu, 15 Feb 2018 12:28 AM IST
Updated Thu, 15 Feb 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर चोरी में शमिल रहे दो आरोपियों को जेल भेजा
लक्सर (ब्यूरो)। श्री सीमेंट फैक्ट्री की पार्किंग से ट्रैक्टर चोरी करने का फरार आरोपी को लक्सर कोतवाली पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

थाना झबरेड़ा थानाक्षेत्र के झबरेड़ी गांव जसवीर सिंह पुत्र बाबूराम ने पिछले दिनों एक ट्रैक्टर खरीदकर लक्सर स्थित श्री सीमेंट फैक्ट्री में ढुलाई के कार्य पर लगा दिया था। 29 अक्तूबर को उसके ड्राइवर मुर्सलीन ने ट्रैक्टर को फैक्ट्री की पार्किंग अकबरपुर में खड़ा किया था, लेकिन चोरों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी कर लिया। ट्रैक्टर स्वामी ने घटना की तहरीर लक्सर कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने इस मामले में पवन व संजय निवासी सौपरी व सुंदर निवासी गोविंदगढ़ थाना पथरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, लेकिन, रूपचंद निवासी ओसपुर व नीरज निवासी गोविंदगढ़ पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए थे। बाद नीरज ने न्यायालय में समर्पण कर दिया था। जहां से उसे जेल भेज दिया गया था। इस मामले एक आरोपी रूपचंद फरार चल रहा था। पुलिस ने गांव में छापा मारकर रूपचंद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed