फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   डबल मर्डर मामले में एसआईटी ने गांव पहुंचकर की पड़ताल

डबल मर्डर मामले में एसआईटी ने गांव पहुंचकर की पड़ताल

Thu, 18 Jan 2018 12:33 AM IST
Updated Thu, 18 Jan 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
डबल मर्डर मामले में एसआईटी ने गांव पहुंचकर की पड़ताल
लक्सर। सैदाबाद गांव के डबल मर्डर के मामले में कोतवाली पुलिस कोई सुराग नहीं जुटा पाई तो वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने इसकी जांच एसआईटी को सौंपी। बुधवार को एसआईटी टीम ने गांव पहुंचकर मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के सैदाबाद निवासी 50 वर्षीय धीरज और उसकी पत्नी सर्वेश देवी की 22 नवंबर को लोहे की रोड से सिर पर वारकर हत्या कर दी थी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसके बाद मृतक के बेटे ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ कोतवाली में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। घटना के बाद से कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी, लेकिन दो महीने बाद भी हत्याकांड का खुलासा नहीं हुआ। इस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जांच एसआईटी (विशेष जांच दल) को सौंप दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने खुलासे के लिए एसआईटी प्रभारी पीसी मठपाल के नेतृत्व में टीम गठित की। टीम में एचसीपी एहसान अली के अलावा पुलिसकर्मी रवि पंत, दीपक चौधरी और आशुतोष चौधरी को शामिल किया गया है। बुधवार को एसआईटी टीम ने लक्सर कोतवाली पहुंचकर डबल मर्डर से संबंधित सभी दस्तावेज लिए। उसके बाद टीम गांव पहुंची और परिजनों के बयान दर्ज किए। टीम प्रभारी पीसी मठपाल ने बताया कि डबल मर्डर के मामले में कुछ सुराग हाथ लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed