फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   लावारिस हालत में दो गाड़ियां मिलने से सनसनी, पुलिस ने गाड़ियों को कब्जे में लिया

लावारिस हालत में दो गाड़ियां मिलने से सनसनी, पुलिस ने गाड़ियों को कब्जे में लिया

Sat, 30 Sep 2017 10:19 PM IST
Updated Sat, 30 Sep 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
लावारिस हालत में दो गाड़ियां मिलने से सनसनी, पुलिस ने गाड़ियों को कब्जे में लिया

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नारसन।
मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के सकौती गांव में लावारिस हालत में दो गाड़ियां मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणाें की सूचना पर पुलिस गाड़ियों को कोतवाली ले आई। बरामद गाड़ियों में एक हरिद्वार और दूसरी सहारनपुर की बताई जा रही है।

मोहम्मदपुर गांव निवासी ओमपाल सिंह जब अपने खेतों की ओर गया तो उसने वहां दो गाड़ियां लावारिस हालत में खड़ी दिखी। उसने इसकी जानकारी जानकारी ग्रामीणाें को दी। इसी बीच किसी ने यह जानकारी कोतवाली पुलिस को दी तो पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से पूछताछ करने के बाद गाड़ियों को कब्जे में ले लिया। पुलिस के मुताबिक बरामद गाड़ियों में एक वैगनआर जबकि दूसरी सैंट्रो है। वैगनआर गाड़ी का नंबर यूके 08 - 2672 है, जबकि दूसरी गाड़ी का नंबर यूपी - 11, 7090 अंकित है। पुलिस के मुताबिक जब्त की गई गाड़ियों में दस्तावेेजों पर कुछ नक्शे और कंबल बरामद हुए हैं। दोनों गाड़ियों की जांच की जा रही है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी मंगलौर और आसपास के इलाकों में ऐसी कई गाड़ियां लावारिस हालत में बरामद की गई। कई मामलोें में दिल्ली और मेरठ के हत्यारों ने गाड़ी समेत मालिक का अपहरण किया और वारदात को अंजाम देने के बाद गाड़ियों को लावारिस हालत में छोड़कर फरार हो गए। एक दशक पहले कुछ इसी अंदाज में लावारिस गाड़ियां रुड़की स्थित आबकारी विभाग के शराब गोदाम और बस स्टैंड के पास लावारिस हालत में पाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed