{"_id":"5c572d89bdec2273a67c9be4","slug":"201549217161-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहृत बरामद बच्चे के परिजनों का हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपहृत बरामद बच्चे के परिजनों का हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, पिरान कलियर
हबीबपुर नवादा से बृहस्पतिवार देर शाम लापता बच्चे के मिलने के दो दिन बाद भी मामले में कार्रवाई नहीं करने से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने चौकी पर जमकर हंगामा किया। परिजनों ने बच्चे के अपहरण का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी थी। इस दौरान उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया। वहीं, विधायक ममता राकेश ने चौकी पहुंचकर मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने को कहा।
इमलीखेड़ा चौकी क्षेत्र के हबीबपुर नवादा निवासी प्रवीण का पांच वर्षीय बेटा ध्रुव बृहस्पतिवार देर शाम घर के बाहर से खेलते समय लापता हो गया था। परिजनों ने रात दस बजे तक उसकी तलाश की। पुलिस ने बच्चे को तलाशा, लेकिन रात में कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह ध्रुव मसाई कलां मार्ग पर स्कूल की टीचर को एक पेड़ के नीचे खड़ा मिला था। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए गांव के दो लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर शनिवार देर रात परिजन और इमलीखेड़ा चौकी पहुंचे और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग पर प्रदर्शन किया। इसके बाद भगवानपुर विधायक ममता राकेश भी चौकी पहुंचीं और ग्रामीणों को शांत किया। विधायक ममता राकेश ने पुलिस के उच्चाधिकारियों से बात कर निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसओ अजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।