फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   साहब! मालिक करता है पत्नी को अश्लील कॉल

साहब! मालिक करता है पत्नी को अश्लील कॉल

Sat, 10 Nov 2018 11:58 PM IST
Updated Sat, 10 Nov 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
साहब! मालिक करता है पत्नी को अश्लील कॉल
रुड़की। ‘साहब! मैं एक कंपनी में गाड़ी चलाता हूं। कंपनी का मालिक और एक कर्मचारी मेरी पत्नी के मोबाइल पर कॉल कर अश्लील बातें करते हैं। विरोध करने पर उन्होंने मेरा वेतन भी रोक लिया।’ चालक ने कंपनी मालिक पर यह आरोप लगाए तो पुलिस ने मालिक को हिरासत में ले लिया। हालांकि, बाद में दोनों पक्षों में समझौता होने पर पुलिस ने कंपनी मालिक को चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक कंपनी में उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी निवासी एक व्यक्ति गाड़ी चलाता है। कंपनी का मालिक हरियाणा का रहने वाला है। शनिवार को चालक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कंपनी मालिक और एक अन्य कर्मचारी पिछले काफी दिनों से उसकी पत्नी के मोबाइल पर कॉल कर रहे हैं। आरोप है कि दोनों उसकी पत्नी से अश्लील बातें करते हैं। इतना ही नहीं दोनों उसकी पत्नी को अश्लील मैसेज भी भेज रहे हैं। पत्नी ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। पत्नी के बताने पर उसने मालिक से इसकी शिकायत करते हुए एतराज जताया। आरोप है कि ऐसा करने पर मालिक ने उसका एक माह का वेतन भी रोक लिया। पीड़ित ने मामले में कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि शिकायत पर कंपनी मालिक को हिरासत में लिया गया था, लेकिन बाद में दोनों ने आपस में समझौता कर लिया। इसके बाद उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed