{"_id":"5bb26ab7867a551e605c8f2c","slug":"201538419383-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाड़ी गई वर्दी को सील किया, आरोपी मां बेटे का किया चालान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फाड़ी गई वर्दी को सील किया, आरोपी मां बेटे का किया चालान
Updated Tue, 02 Oct 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
वारंटी और उसकी मां के कोतवाली में हंगामा करने के बाद फाड़ी गई वर्दी को सील कर पुलिस ने दोनों को सरकारी काम में बाधा पहुंचाने आरोप में मुकदमा दर्ज करने के बाद सोमवार का उनका चालान कर दिया।
पश्चिमी अंबर तालाब निवासी ओवेश को रविवार को गिरफ्तार कर पुलिस गंगनहर कोतवाली ले आई थी। उसके खिलाफ कोर्ट से गैरजमानती वांरट जारी थे। उसकी मां शहनाज भी कोतवाली पहुंच गई। इसके बाद दोनों ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस के मुताबिक, दारोगा सुलेंद्र रावत और महिला कांस्टेबल रीना रावत ने दोनों को समझाने का प्रयास किया। दोनों ने उनके साथ गाली गलौच कर दरोगा और महिला कांस्टेबल की वर्दी को फाड़ डाली थी। किसी तरह दोनों को काबू किया गया। लेकिन इसके बाद भी दोनों हंगामा करते रहे। एसएसआई रणजीत सिंह तोमर ने बताया कि रविवार को दोनों को हिरासत में लेकर सरकारी काम में बाधा पहुंचाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इससे पहले भी वारंटी के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने का मुकदमा चल रहा है, जो कोर्ट से वांछित था। उन्होनें बताया कि दारोगा और महिला कांस्टेबल का मेडिकल भी कराया गया है। इसके अलावा सोमवार को फाड़ी गई वर्दी भी सील कर दी गई है। साथ ही दोनों आरोपियों को चालान कर दिया गया।