फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   दुकान पर सामान लेने गई नाबालिग का अपहरण

दुकान पर सामान लेने गई नाबालिग का अपहरण

Wed, 18 Jul 2018 10:20 PM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
दुकान पर सामान लेने गई नाबालिग का अपहरण

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
रुड़की। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव की महिला ने कलियर व कृष्णानगर निवासी दो लोगों पर नाबालिग बेटी के अपहरण का आरोप लगाया है। पीड़ित ने दोनों लोगों पर उसकी हत्या करने का शक जताया है। साथ ही एसपी देहात से बेटी की जल्द ही सकुशल बरामदगी करने की गुहार लगाई है। एसपी देहात ने पुलिस को जल्द ही नाबालिग के बरामद करने के निर्देश दिए हैं।

सिविल लांइस कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बुधवार को एसपी देहात मणिकांत मिश्रा से मुलाकात की। महिला ने बताया कि उनकी नाबालिग बेटी गांव की एक दुकान पर सामान लेने गई थी। काफी देर बाद वह घर नहीं लौटी तो उन्होंने उसकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। महिला ने बताया कि पता चला कि कलियर क्षेत्र व कृष्णानगर निवासी दो लोग उसे अपने साथ ले गए हैं। आरोप है कि महिला जब इन दोनों लोगों के घर बेटी के बारे में जानकारी लेने पहुंची तो उन्होंने गाली गलौज करते हुए बेटी को जान से मारने की धमकी दी। महिला ने बताया कि वह अपनी बेटी की तलाश के लिए इधर-उधर भटक रही है। अभी तक उसका कुछ पता नहीं चल पाया है। एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने बताया कि कोतवाली पुलिस को जल्द ही नाबालिग को बरामद करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही दोनों लोगों के बारे में भी छानबीन करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed