फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   शोरूम मैनेजर को गोली मारकर लूटने के मामले में मुकदमा

शोरूम मैनेजर को गोली मारकर लूटने के मामले में मुकदमा

Tue, 13 Mar 2018 12:16 AM IST
Updated Tue, 13 Mar 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
शोरूम मैनेजर को गोली मारकर लूटने के मामले में मुकदमा
रुड़की। बीती देर रात रेड चीफ शोरूम के मैनेजर को गोली मारकर हजारों रुपये की नगदी लूटकर फरार हुए नकाबपोश दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं गोली लगने से घायल का देहरादून मैक्स अस्पताल में इलाज चल जा रहा है। बताया जा रहा है कि गोली अभी पेट में फंसी हुई, जिसे बाहर निकालने के लिए ऑपरेशन किया जाएगा। वहीं अभी तक पुलिस को बदमाशों के बारे में कोई खास सुराग हाथ नहीं लग पाए हैं। पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए कई टीमें बनाकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। सीओ एसके सिंह ने बताया कि विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

बीती देर रात हथियारबंद बदमाशों ने मालवीय चौक के समीप स्थित रेड चीफ शोरूम में घुसकर मैनेजर नीरज निवासी मथुरा को गोली मार दी थी। साथ ही नगदी समेत शोरूम में रखी जींस आदि लूटकर फरार हो गए थे। बाइक पर पहुंचे बदमाशों में से एक ने हेलमेट पहना हुआ था जबकि दूसरे ने रुमाल से चेहरे को ढका हुआ था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल नीरज को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। नीरज के पेट में नाभि के नीचे गोली फंसी हुई थी। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे देहरादून के लिए रेफर कर दिया गया था। जहां उसका इलाज चल रहा है। बताया गया है कि मैक्स अस्पताल देहरादून में गोली निकालने के लिए ऑपरेशन किया जा रहा है। वहीं, सोमवार को गंगनहर पुलिस ने मामले में दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ गोली मारने और लूट की धराओं में मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। सीओ एसके सिंह ने बताया कि बदमाशों की धरपकड़ के लिए टीमें बनाई गई है। जो विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर बदमाशों की तलाश कर रही है। जल्द ही मामले को खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed