{"_id":"5a4bd6814f1c1b4d198b4845","slug":"201514919553-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति की हत्यारोपी पत्नी और प्रेमी गए जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति की हत्यारोपी पत्नी और प्रेमी गए जेल
Updated Wed, 03 Jan 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
भगवानपुर। पति की हत्या में गिरफ्तार महिला के बाद वारदात में शामिल इसके प्रेमी को भी भगवानपुर पुलिस ने देहरादून स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
रोहालकी दयालपुर गांव में रविवार रात प्रवीण कुमार की मौत हो गई थी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रवीण की पत्नी कोमल को गिरफ्तार किया था। सख्ती से पूछताछ करने पर कोमल ने बताया कि उसने पकौड़ी में सल्फास मिलाकर पति को खिलाई थी। उससे वह बेहोश हो गया। उसके बाद प्रेमी नीरज की मदद से उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी प्रेमी नीरज (निवासी चंद्रनगर, देहरादून) की गिरफ्तारी को सोमवार रात देहरादून स्थित उसके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार किया। मंगलवार सुबह पूछताछ में नीरज ने स्वीकार किया कि वह रविवार रात रोहालकी दयालपुर गांव पहुंच गया था और प्रेमिका कोमल के साथ मिलकर प्रवीण की गला दबाकर हत्या की। थाना अध्यक्ष राजीव चौहान ने बताया कि आरोपियों को पहले कोर्ट में पेश किया गया जहां से दोनों को जेल भेज दिया।