{"_id":"5cddaa17bdec220710357dbb","slug":"191558030871-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसे चार चोर, जाग होने पर भागे, एक पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
घर में घुसे चार चोर, जाग होने पर भागे, एक पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की। एक मकान में चोरों ने चोरी करने का प्रयास किया। घर के लोगों के जागने पर चोर भागने लगे। इस बीच चोरी के एक आरोपी को पकड़ लिया। जबकि तीन चोर अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए। वहीं, आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र शिवगंगा कॉलोनी (मंगलौर मार्ग) स्थित उमेश सक्सेना का मकान है। बुधवार की रात उमेश समेत परिवार के सभी लोग सो रहे थे। इस बीच मकान के अंदर चार चोर घुस आए। आहट मिलने पर परिवार के लोगों की नींद टूटी। चार अज्ञात लोगों को देखकर परिवारवालों ने शोर मचाया। शोर मचाने पर आरोपी भागने लगे। इस बीच परिवार के लोगों ने एक चोर को पकड़ लिया। जबकि तीन चार छत कूदकर फरार हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग भी जाग गए और मौके पर पहुंचे। लोगों ने चोर की जमकर धुनाई की और सूचना पुलिस को दी। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि पकड़ा गया युवक रामपुर डांडी का रहने वाला है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। साथ ही उसके साथियों का पता लगाया जा रहा है।