फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   गोल्ड लोन कंपनी में लूट के प्रयास में वेस्ट यूपी में दबिश

गोल्ड लोन कंपनी में लूट के प्रयास में वेस्ट यूपी में दबिश

Wed, 27 Feb 2019 12:10 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
गोल्ड लोन कंपनी में लूट के प्रयास में वेस्ट यूपी में दबिश
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की। मालवीय चौक स्थित आईआईएफएल गोल्ड लोन कंपनी में हथियारों के बल पर लूट का प्रयास करने वाले बदमाशों की तलाश में सीआईयू व पुलिस ने वेस्ट यूपी में डेरा डाल दिया है। पुलिस को ऐसी जानकारी मिली है कि वारदात में शामिल बदमाश बिजनौर, मेरठ और मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं। बदमाशों की धरपकड़ के लिए स्थानीय पुलिस ने वेस्ट यूपी के इन तीनों की पुलिस से भी मदद मांगी है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही बदमाश पुलिस के शिकंजे में होंगे।
विज्ञापन

सोमवार सुबह करीब ग्यारह बजे हथियारबंद चार बदमाशों ने मालवीय चौक स्थित आईआईएफएल गोल्ड लोन कंपनी में धावा बोलकर लूट का प्रयास किया था, लेकिन बदमाशों को सफलता नहीं मिल पाई थी। बदमाश एक कर्मचारी के पर्स में रखी नौ हजार की नकदी लेकर फरार हो गए थे। पुलिस ने कंपनी के कार्यालय के बाहर और अंदर लगी सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली तो चार संदिग्ध कैद हो गए थे। पुलिस ने मैनेजर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी थी। बदमाशों की फुटेज के आधार पर पुलिस ने पिछले दिनों पानीपत और देहरादून में इसी तरह फाइनेंस कंपनी में हुई लूट को लेकर यहां की पुलिस से संपर्क साधा था। जहां पुलिस को जानकारी मिली थी कि दून और पानीपत की लूट में शामिल बदमाश वेस्ट यूपी के थे। वेस्ट यूपी के बदमाशों के बारे में जानकारी मिलने के बाद पुलिस और क्राइम इंवेस्टिगेशन यूनिट (सीआईयू) ने वेस्ट यूपी के बिजनौर, मेरठ और मुजफ्फरनगर में डेरा डाल दिया है। पुलिस और सीआईयू की टीम तीनों जिलों की पुलिस की मदद से बदमाशों की तलाश कर रही है। एसपी देहात नवनीत सिंह ने बताया कि पुलिस की टीम वेस्ट यूपी में बदमाशों की तलाश को भेजी गई हैं। उम्मीद है कि जल्द ही वारदात को पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed