{"_id":"5c572d7fbdec22129c2d9fd7","slug":"191549217151-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीकर कार चालक का हंगामा, नोकझोंक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब पीकर कार चालक का हंगामा, नोकझोंक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
शराब के नशे में कार चालक ने दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को पकड़ लिया। इस दौरान कार चालक की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। बाद में पुलिस ने चालक का चालान कर कार सीज कर दी। कार चालक हरियाणा से हरिद्वार की तरफ जा रहा था। पुलिस के मुताबिक, कार से शराब की खाली बोतल और अन्य सामान भी मिला है।
पुलिस के अनुसार, रविवार को मंगलौर की ओर से हरियाणा नंबर की एक कार रुड़की की तरफ आ रही थी। जैसे ही कार मिलिट्री चौक के पास पहुंची तो उसकी दूसरे कार चालक से साइड न देने पर बहस हो गई। आरोप है कि उसने दूसरे कार चालक के साथ गालीगलौज कर दी। इसके बाद दोनों में हाईवे पर ही नोकझोंक शुरू हो गई। राहगीरों ने मामला शांत कराकर दूसरे कार चालक को वहां से रवाना कर दिया जबकि हरियाणा नंबर की कार का चालक हाईवे पर ही हंगामा करने लगा। सूचना मिलते ही टीएसआई योगेश सक्सेना मौके पर पहुंचे और चालक को जमकर फटकार लगाई। इस पर कार चालक की उनसे नोकझोंक हो गई। इसके बाद टीएसआई ने चालक को फटकार लगाते हुए चालान कर दिया और कार सीज कर सिविल लाइंस कोतवाली में खड़ी कर दी। टीएसआई योगेश सक्सेना ने बताया कि चालक शराब के नशे में कार चला रहा था। उसके खिलाफ ड्रंकन ड्राइव में कार्रवाई की गई है। चालक हरियाणा के बल्लभगढ़ का रहने वाला है।