फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   होम्योपैथ अधिकारी ने दर्ज कराया मुकदमा, आरोपी गिरफ्तार

होम्योपैथ अधिकारी ने दर्ज कराया मुकदमा, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 09 Apr 2018 12:27 AM IST
Updated Mon, 09 Apr 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
होम्योपैथ अधिकारी ने दर्ज कराया मुकदमा, आरोपी गिरफ्तार
रुड़की। पुलिस ने होम्योपैथ अधिकारी की ओर से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने बाइक के आधार पर आरोपी को भी धर दबोचा। शोर शराब होने के कारण आरोपी बाइक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया था।
विज्ञापन

शनिवार की रात न्यू नेहरू नगर निवासी होम्योपैथ अधिकारी डॉ. मधुसूदन शर्मा के घर पर एक बदमाश उस समय आ धमका था, जब उसके पति अपने क्लीनिक पर गए हुए थे। इस दौरान बदमाश ने मौके का फायदा उठाते हुए घर पर लूट का प्रयास किया था, लेकिन होम्योपैथ अधिकारी का विरोध करने पर बदमाश ने गला दबाकर हत्या का प्रयास भी किया था। इस दौरान होम्योपैथ अधिकारी के शोर मचाने पर पहुंची भीड़ को देखते हुए बदमाश अपनी बाइक मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया था। घटना के बाद पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया था। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी थी। पुलिस ने बाइक के आधार पर मालिक से पूछताछ की तो उसके बताया कि उसकी बाइक को सोलानीपुरम निवासी मोहनलाल शर्मा मांग कर ले गया था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी की मोबाइल लोकेशन ट्रेस की और आरोपी को दबोच लिया। उधर होम्योपैथ अधिकारी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल कमल कुमार लुंथी ने बताया कि महिला की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मु़कदमा दर्ज किया गया है, वहीं आरोपी मोहन लाल शर्मा की गिरफ्तारी करते हुए जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

भीड़ में खड़ा रहा आरोपी
पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी मौके से फरार होने के बाद घर पहुंचा और कपड़े बदलने के बाद आकर भीड़ में खड़ा हो गया। वहीं आरोपी पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई और लोगों की प्रतिक्रिया लेता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed