{"_id":"5aaeb2334f1c1ba7758b636b","slug":"191521398323-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के नाम पर आठ लाख रुपये हड़पने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन के नाम पर आठ लाख रुपये हड़पने का आरोप
Updated Mon, 19 Mar 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्सर। जमीन का इकरारनामा करने के बाद तीन लोगों पर एक व्यक्ति ने आठ लाख रुपये हड़पने और बैनामा न करने का आरोप लगाया है।
हरिद्वार के श्यामपुर नोआबाद निवासी उदय भान चौहान ने लक्सर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। इसमें उसने बताया कि वर्ष 2016 में उसने भोगपुर निवासी सुरेंद्र सिंह, प्रबजीत सिंह और उनकी मां गुरमीत कौर से 40 लाख रुपये में उनकी जमीन खरीदने का सौदा किया था। उदय भान के अनुसार उसने अप्रैल 2016 में उक्त भूमि का एग्रीमेंट करने के बाद सुरेंद्र पक्ष के लोगों को तीन लाख रुपये दिए थे। नवंबर 2016 में बैनामा करना था। मां की बीमारी के नाम पर सुरेंद्र ने पांच लाख रुपये और ले लिए। इसके बाद उदयभान बैनामा कराने तहसील मुख्यालय पहुंचा। लेकिन दूसरा पक्ष बैनामा करवाने नहीं पहुंचा। आरोप है कि उसने अपने पक्ष के कई लोगों के साथ गांव पहुंच कर उनसे बैनामा न करने पर अपने पैसे वापस करने की मांग की। उदयभान का आरोप है कि इन लोगों ने पैसे देने से साफ इंकार कर दिया और भविष्य में पैसे मांगने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। कोतवाल त्रिवेंद्र सिंह राणा ने बताया कि उदयभान की तहरीर पर तीनों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो