{"_id":"59ada4344f1c1b0b278b52d6","slug":"191504551988-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में सो रही किशोरी से दुराचार, मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में सो रही किशोरी से दुराचार, मारपीट
Updated Tue, 05 Sep 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशोरी से दुराचार, मारपीट
परिजनों ने आरोपी दुराचारी को दौड़ाकर पकड़ा
पुलिस को सौंपा, मुकदमा दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
रुड़की।
शहर से सटे एक गांव से घर में घुसकर किशोरी के साथ मारपीट के साथ ही दुराचार का मामला सामने आया है। किशोरी के परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपों की जांच-पड़ताल शुरू कर दी।
एक परिवार के कुछ लोग किशोरी के साथ गंगनहर कोतवाली पहुंचे। पीड़ित परिजनों ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि ररविवार रात गांव का ही गुड्डू उनके घर में घुस आया। परिजनों का आरोप है कि आरोपी ने कमरे में सो रही किशोरी के साथ दुराचार किया और विरोध करने पर मारपीट भी की। किशोरी के शोर मचाने परिजन जाग गए। इस पर आरोपी भागने लगा। लेकिन परिजनों ने आरोपी को पकड़ लिया और आरोपी को देर रात ही पुलिस के हवाले कर दिया था। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुड्डू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। दूसरी ओर पुलिस किशोरी का मेडिकल कराया है। कोतवाल अमर चंद शर्मा का कहना है कि आरोपों की छानबीन की जा रही है।