{"_id":"5cb61a85bdec2213f41369e9","slug":"181555438213-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की दुकान और स्टोर में चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब की दुकान और स्टोर में चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की। रुड़की टॉकीज स्थित एक डिपार्टमेंटल स्टोर और मलकपुर चुंगी स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान में चोरी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साथ ही चोरी का कुछ सामान भी बरामद किया है। तीनों आरोपी यूपी के हैं और रोशनाबाद में किराये के कमरे में रहते थे। पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया है।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित मलकपुर चुंगी और रुड़की टॉकीज के पास पिछले सप्ताह एक डिपार्टमेंटल स्टोर में चोरों ने वारदात को अंजाम दिया था। दोनों घटनाओं की तहरीर पुलिस को दी गई थी। पुलिस ने चोरी की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया था। एसएसपी जन्मेजय प्रभाकर खंडूड़ी ने पुलिस को चोरी की घटना का जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए थे। सोमवार की रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शराब और डिपार्टमेंटल स्टोर में चोरी करने वाले सोलानी पार्क के पास खड़े हैं। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में तीनों ने शराब की दुकान और डिपार्टमेंटल स्टोर में चोरी की बात स्वीकारी। एसएसआई प्रशांत बहुगुणा ने बताया कि चोरी करने में रजन उर्फ कार्तिक पुत्र अनिल निवासी ग्राम नधौली, थाना रिजौर जिला एटा हाल निवासी रोशनाबाद, थाना सिडकुल हरिद्वार, शादाब पुत्र शमशाद व प्रियांशु पुत्र गुड्डू निवासी ग्राम बदसिया, थाना बिघौना जिला औरैया और हाल निवासी रोशनाबाद शामिल थे। तीनों के पास से परचून का सामान व एक अंग्रेजी शराब की पेटी समेत अन्य सामान बरामद हुआ है। तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया है। इस दौरान पुलिस टीम में एसएसआई प्रंशात बहुगुणा, एसआई बारु सिंह चौहान, एसआई अंकुर शर्मा, मनमोहन, प्रवीन सिंह व लईक अहमद शामिल रहे।