{"_id":"5c800befbdec2214222a701d","slug":"181551895535-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंधन बैंक में हजारों की लूट में शामिल दो बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंधन बैंक में हजारों की लूट में शामिल दो बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की/लक्सर। लक्सर कोतवाली पुलिस ने मखियाली कलां स्थित बंधन बैंक से हथियारों के बल पर हजारों की लूटपाट करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बदमाश फरार हो गया। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों के पास से लूट की रकम, बाइक व अन्य सामान भी बरामद किया है।
गंगनहर कोतवाली में बुधवार को एसएसपी जन्मेजय प्रभाकर खंडूड़ी ने प्रेस वार्ता कर बताया कि एक मार्च को लक्सर क्षेत्र के गांव मखियाली स्थित बंधन बैंक में तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर 90,000 हजार की लूट की घटना को अंजाम दिया था। बदमाश बैंक से अन्य दस्तावेज भी ले गए थे। मंगलवार की रात पुलिस को सूचना मिली थी कि बदमाश बिरला फैक्ट्री के पीछे खेत में छिपे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों को पकड़ने लिए घेराबंदी की। पुलिस ने इस दौरान अर्जुन पुत्र विनोद निवासी ग्राम महेश्रा, थाना खानपुर और सूरजपाल उर्फ सूरज निवासी ग्राम मखियाली, लक्सर को पकड़ लिया। जबकि इनका साथी विक्की उर्फ विकास पुत्र मुल्कीराज उर्फ बिजेंद्र निवासी ग्राम जियापोता, थाना कनखल, हरिद्वार फरार हो गया। एसएसपी ने बताया कि बदमाशों के पास से लूट की रकम में से 89,500 रुपये, एक बाइक, बैग, ग्रुप रजिस्टर, डायरी, 12 आधार कार्ड और नौ फार्म बरामद हुए हैं। एसएसपी ने बताया कि अर्जुन और सूरजपाल का पुराना आपराधिक इतिहास है। साथ ही फरार बदमाश को जल्द पकड़ने के लिए निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी बीरेंद्र सिंह नेगी, एसएसआई रणवीर सिंह चौहान, एसआई मनोज नौटियाल समेत नरेश चंद्र, बलवीर सिंह, यशपाल राव व प्रदीप रावत शामिल रहे।