फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   मैनेजर के बैग से टप्पेबाजों ने उठाया लैपटॉप

मैनेजर के बैग से टप्पेबाजों ने उठाया लैपटॉप

Sat, 12 Jan 2019 11:38 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jan 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
मैनेजर के बैग से टप्पेबाजों ने उठाया लैपटॉप
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

सहारनपुर से कार से हरिद्वार स्थित कंपनी जा रहे एक मैनेजर का टप्पेबाजों ने बैग में रखा लैपटॉप चोरी कर लिया। मैनेजर ने आसपास लैपटॉप की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। मैनेजर ने कोतवाली पहुंचकर लैपटॉप चोरी होने की सूचना दी। साथ ही बताया कि लैपटॉप में कंपनी से संबंधित कई दस्तावेज थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सहारनपुर निवासी आयुष अग्रवाल हरिद्वार के सिड़कुल स्थित एक कंपनी में मैनेजर हैं। शुक्रवार को वह अपने घर सहारनपुर गए थे। शनिवार सुबह वह सहारनपुर से कंपनी के लिए कार से निकले थे। उन्होंने बताया कि रुड़की के मलकपुर चुंगी के पास पहुंचने पर वह एक दुकान पर चाय पीने रुक गए। कार का शीशा बंद नहीं थी। आरोप है कि चाय पीकर लौटे तो उनका लैपटॉप चोरी हो चुका था। उन्होंने आसपास दुकानदारों से पूछा तो पता चला कि दो बच्चे काफी देर से घूम रहे थे। आयुष कोतवाली पहुंचे और लैपटॉप चोरी होने की सूचना दी। साथ ही बताया कि लैपटॉप में कंपनी से संबंधित गोपनीय दस्तावेज थे। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed