फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में फायरिंग

पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में फायरिंग

Thu, 14 Jun 2018 11:40 PM IST
Updated Thu, 14 Jun 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में फायरिंग

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
लक्सर। बहादरपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक पक्ष के तीन लोगों ने लाइसेंसी हथियारों से गांव के दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति पर हमलाकर कई राउंड फायरिंग कर दी। पुलिस ने तीन हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

लक्सर कोतवाली क्षेत्र के बहादरपुर खादर गांव निवासी गुरमीत पुत्र सुमेर चंद की गांव के ही अभिषेक आदि के साथ पुरानी रंजिश है। उसने बताया कि 12 जून को अभिषेक अपने तीन साथियों के साथ लाइसेंसी हथियार लेकर उसके घर पर आ धमका और गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी हमलावरों ने उन्हें जान से मारने की नियत से लाइसेंसी हथियारों से कई राउंड फायरिंग की। उसने घर के कमरे में छिपकर जान बचाई। आरोप है कि फायरिंग के दौरान उसका बेटा गोली लगने से बाल- बाल बच गया। शोर- शराबा सुनकर आस- पड़ोस के कई ग्रामीण मौके पर आ गए। गुरमीत ने लक्सर कोतवाली पहुंचकर घटना की तहरीर पुलिस को दी। कोतवाल अमरचंद शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर अभिषेक पुत्र साधूराम, मोहित पुत्र मांगा, संजय पुत्र जगधीरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed