फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों ने सीओ से की मुलाकात

दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों ने सीओ से की मुलाकात

Wed, 16 May 2018 10:32 PM IST
Updated Wed, 16 May 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों ने सीओ से की मुलाकात

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
खानपुर।
किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस की ओर से आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई न करने से नाराज परिजनों ने सीओ से मिलकर आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। सीओ ने किशोरी के परिजनों को भरोसा दिलाया कि जल्द आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

शुक्रवार को खानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति की बेटी को पड़ोस के ही दो युवक नशीला पदार्थ सुंघाकर अपहरण कर ले गए और दुष्कर्म किया था। अगले दिन बदहवास हालत में लौटी किशोरी ने अपने परिजनों को आपबीती सुनाई थी। इसके बाद परिजन किशोरी को लेकर खानपुर थाने पहुंचकर दोनों आरोपियों के खिलाफ अपहरण कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। किशोरी के परिजनों ने लक्सर सीओ चंदन सिंह बिष्ट से मुलाकात की और उन्हें बताया कि खानपुर पुलिस दुष्कर्म के मामले में भी आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। आरोपी खुलेआम किशोरी के घर के आसपास मंडरा रहे हैं और धमकियां दे रहे हैं। एसीओ चंदन सिंह बिष्ट ने किशोरी के परिजनों को भरोसा दिलाया है कि जल्द ही दुष्कर्म के आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed