{"_id":"5a43e7124f1c1b193e8bb341","slug":"181514399506-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक परिसर में ग्रामीण की नगदी चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक परिसर में ग्रामीण की नगदी चोरी
Updated Thu, 28 Dec 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगवानपुर। भगवानपुर स्थित पंजाब नेशनल बैंक में एक ग्रामीण की जेब से अज्ञात व्यक्ति ने पचास हजार की नकदी निकाल ली । कुछ देर बाद चोरी जानकारी होने पर ग्रामीण ने शोर मचाया । बैंक प्रबंधक ने घटना की सूचना पुलिस को दी लेकिन चोर का पता नहीं चल सका। पुलिस ने बैंक परिसर में लगे कैमरे की फुटेज देखी है। चोर का पता लगाया जा रहा है ।
बुधवार दोपहर भगवानपुर निवासी पंकज ने कस्बे के पीएनबी से पचास हजार रुपए निकाले । कुछ देर बाद जेब से पचास हजार की रकम साफ हो गई। पता चलने पर उसने शोर मचाया। बैंक प्रबंधक ने घटना की जानकारी भगवानपुर पुलिस को दी । पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कैमरे की फुटेज खगाली । पुलिस को एक युवक संदिग्ध दिखाई दिया है। पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित भगवानपुर निवासी पंकज ने तहरीर दे दी है। बैंक प्रभारी रजत कुमार ने बताया बैंक परिसर में एक ग्रामीण की जेब से पचास हजार की नगदी चोरी होने का मामला उनके संज्ञान में आया है। जिसकी सूचना उन्होंने तभी पुलिस को दे दी थी । उपनिरीक्षक राजकुमार ने बताया कि कैमरे की फुटेज के आधार पर चोर का पता लगाया जा रहा है।