{"_id":"5a3c01054f1c1baf678c2fcf","slug":"181513881861-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैटरी चुराकर भाग रहे बदमाशों दो बैरियर तोड़े, पुलिस की दो गाडिय़ों को टक्कर मारकर किया क्षतिग्रस्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैटरी चुराकर भाग रहे बदमाशों दो बैरियर तोड़े, पुलिस की दो गाडिय़ों को टक्कर मारकर किया क्षतिग्रस्त
Updated Fri, 22 Dec 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
पिरान कलियर/धनौरी। बैटरी चोर ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए फरार हो गए। भागते समय दो बैरियर तोड़े और पुलिस के वाहनों को टक्कर मार कर क्षतिग्रस्त कर दिया। इसी बीच कार का टायर फटने से कार छोड़ कर फरार हो गए। रात भर कांबिंग में जुटी पुलिस बदमाशों को पकड़ने में नाकाम रही। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएसपी ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।
कलियर थाने के अंतर्गत धनौरी गांव के पास स्थित एयरटेल के मोबाइल टावर से बुधवार की देर रात बदमाशों ने टावर में लगी करीब पांच लाख कीमत की 28 बैटरियां चोरी कर ली। इसके कुछ समय बाद ही टावर में लगा सायरन बज उठा। सायरन बजते ही टावर के अधिकारियों व कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी । सूचना पर कलियर थाने की पुलिस ने घेराबंदी कर ली। इस दौरान पुलिस को कलियर की ओर से एक कार रुड़की की तरफ आती दिखाई दी जिसे रोकने का प्रयास किया गया। बदमाश बैरियर तोड़ते हुए और पुलिस के वाहन में टक्कर मारकर फरार हो गए। इस दौरान बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग भी की। सूचना फ्लैश होने के बाद गंगनहर पुलिस भी बदमाशों की धरपकड़ के लिए सक्रिय हो गई। रामपुर चौराहे के पास बदमाशों ने रुड़की में मेन बाजार का बैरियर तोड़ा साथ ही घेराबंदी के लिए खड़ी की गई गंगनहर कोतवाली की गाड़ी में भी टक्कर मार कर देहरादून हाईवे की ओर फरार हो गए। इस दौरान बाइक सवार एक मीडियाकर्मी भी बदमाशों की कार से बाल-बाल बचा। हाईवे पर कुछ ही दूर सालियर गांव के पास कार का टायर फट गया। जिसके चलते बदमाश कार को सड़क पर ही छोड़ कर जगंल के रास्ते से फरार हो गए। सिविल लाइंस पुलिस व गंगनहर पुलिस ने सालियर गांव के पास से कार को कब्जे में लेकर बदमाशों की धरपकड़ के लिए रात भर जंगल में कांबिग की लेकिन पुलिस को कोई सफलता नहीं मिल सकी। रात में ही एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली। थाना प्रभारी देवराज शर्मा का कहना है कि अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों की धरपकड़ के प्रयास जारी है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
आपरेटिंग सिस्टम की चिप ने दी चोरी की जानकारी
धनौरी नेशनल इंटर कॉलेज के पास स्थित एयरटेल का मोबाइल टावर से रोजाना की तरह ऑपरेटर अरुण कुमार रात को धनौरी गांव में अपने कमरे पर चला गया। रात को करीब एक बजे उसके मोबाइल पर एक मैसेज प्राप्त हुआ। यह मैसेज मोबाइल टावर के ऑपरेटिंग सिस्टम में लगी चिप से प्राप्त हुआ था जो ऑपरेटिंग सिस्टम में छेड़छाड़ का संकेत देती है। मोबाइल टावर के ऑपरेटर अरुण कुमार ने बताया कि ऑपरेटिंग सिस्टम में एक चिप लगी हुई है जब भी सिस्टम में छेड़छाड़ होती है। चिप के जरिए मोबाइल पर एक मैसेज प्राप्त होता है। जिससे घटना का तुरंत पता चल जाता है। जैसे ही रात को सिस्टम का दरवाजा खुला ऑपरेटर को दरवाजा खुलने का मैसेज प्राप्त हुआ ।